BRICS Theatre Festival from October 12-14,2026 begins in New Delhi ,Musk pours $276 million into US midterms to help Republicans hold on to Congress, 19th Pravasi Bharatiya Diwas Convention to be held in Kolkata from January 7-9, 2027, L Murugan resigns as union minister,

अगस्ता वेस्टलैंड सौदा : ED ने बताया, मिशेल ने लिया सोनिया गांधी का नाम

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए क्रिस्चन मिशेल ने पूछताछ में सोनिया गांधी का नाम लिया है। कोर्ट में ईडी ने यह बताया कि वे अभी यह नहीं बताएंगे कि मिशेल ने गांधी का नाम किस संदर्भ में लिया है। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि मिशेल ने इटली की महिला के बेटे का जिक्र किया है। इधर, कांग्रेस ने कहा है कि मिशेल पर सरकारी एजेंसियों ने दबाव बनाकर ऐसे बयान लिए हैं। वहीं कोर्ट ने मिशेल को सात दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। 

ईडी ने कोर्ट में बताया कि मिशेल ने इटली की महिला के बेटे का भी हवाला देते हुए बताया कि वे देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कोर्ट को बताते हुए ईडी ने बताया कि मिशेल ने जानकारी दी कि किस तरह डील से एचएएल को बाहर का रास्ता दिखाकर उसकी जगह टाटा को लाया गया। ईडी ने कोर्ट से यह भी मांग की कि मिशेल को उसके वकील से नहीं मिलने दिया जाए क्योंकि उसे बाहर से सिखाया जा रहा है। 

इस पर उसके वकील एल्जो के. जोसेफ ने कोर्ट में स्वीकारते हुए कहा कि मिशेल ने उन्हें कुछ पेपर दिए थे, लेकिन यह ईडी की गलती है कि उसने ऐसा होने दिया।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने बताया कि मिशेल पर एक परिवार विशेष का नाम लेने का दबाव बनाया गया है। चौकीदार क्यों सरकारी एजेंसियों पर एक परिवार का नाम लेने का दबाव डाल रहे हैं? भाजपा के लोग इस पर लम्बे समय से काम कर रहे हैं।

Newsinc24 is now on telegram. Click here to join our channel @newsinc24 and stay updated with the latest news from politics, entertainment and other fields.

Food & Lifestyle

Sustainability has emerged as a central theme across the global hospitality and tourism industry.

Read More

Crime

The CBI on Friday arrested two absconders after 14 years. Both absconders were wanted in fraud cases.

Read More

Opinion

Why edible oils are bearing the brunt of food inflation.

Read More

Credibility Matters at Newsinc24.com because it is a website that gives you fast and accurate news coverage. It provides news related to politics, astrotalk, business, sports as well as crime. Also it has book promotion too. We known for our credibity. You can contact us for your querries on our email address. And, If you want to know more about us, then check the relevant pages for this purpose.