World Health Organization Flags High Measles Outbreak Risk in Bangladesh, Ashok Kumar Lahiri appointed NITI Aayog Vice Chairperson, IMD issues heatwave advisory as temperatures rise across India, Rugby Premier League to have inaugural women's edition in June,

CM चांडी बोले, PM की यात्रा से मिली राहत

तिरुवनंतपुरम। केरल के पुलिस प्रमुख टीपी सेनकुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोल्लम दौरे के खिलाफ मुख्यमंत्री को सलाह देने की बात सार्वजनिक होने के बाद सीएम ओमन चांडी ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेता केरल आए तो यहां के लोगों को काफी राहत मिली। उनकी प्राथमिकताओं और मदद केरल के लिए बहुत उपयोगी है। हमारा एक ही मकसद था कि घायलों को उचित मदद मिले।

बता दें कि डीजीपी ने पीएम मोदी की यात्र के खिलाफ मुख्यमंत्री को सलाह दी थी। डीजीपी ने कहा था कि पीएम मोदी आने से थकी हुई पुलिस को उनकी सुरक्षा में लगाना होगा। सेनकुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ भी सीएम को सलाह दी थी। उनका कहना था कि पुलिस बल को मौके पर राहत के काम में लगाया गया और घटना के कुछ घंटों बाद ही मौके पर पीएम मोदी के दौरे से पुलिस बल को उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात करना पडा।

कोल्लम के पुत्तिंगल देवी मंदिर में रविवार को भीषण आग लगने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, इस घटना के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया था और घायलों का हालचाल जाना था। बता दें कि घटना के बाद पीएम मोदी दिल्ली से अपने साथ विशेष डॉक्टरों की टीम लेकर कोल्लम पहुंचे थे ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।

नेताओं के दौरों के बचाव में चांडी ने कहा कि  राष्ट्रीय नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया और उनकी मौजूदगी, सलाह और मदद केरल के लिए बडी बात है। हम सभी घायलों के इलाज पर ध्यान लगाए हुए थे। बता दें कि केरल पुलिस के डीजीपी टीपी सेनकुमार ने कहा था कि हादसे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे ने पुलिस को भीषण दबाव में ला दिया था। उन्होंने कहा कि वे पीएम के दुर्घटना स्थल के दौरे के विचार के खिलाफ थे, क्योंकि पुलिस फोर्स का पीएम के लिए त्रुटिहीन सुरक्षा इंतजाम करना बेहद मुश्किल था। डीजीपी ने कहा कि मैं दुघर्टना के 12 घंटे के भीतर पीएम के घटनास्थल के दौरे के विचार के खिलाफ था। मैं उन लोगों को बताया कि बेहतर होता अगर पीएम घटनास्थल का कम से कम एक दिन बाद दौरा करते। हालांकि, मोदी ने जोर दिया कि वे उसी दिन दौरा करना चाहते हैं। हमारी पूरी फोर्स बचाव कार्य में सुबह से जुटी हुई थी। इसके बावजूद, हमने पीएम मोदी और राहुल गांधी की सुरक्षा के इंतजाम किए।

वहीं केरल के सीएम ओमन चांडी का बयान डीजीपी के बयान से बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि ऐसे समय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी हमारे लिए काफी मददगार साबित हुई।

सेन कुमार ने राज्य के गृह सचिव को गुरुवार को सौंपी रिपोर्ट में कहा कि कोल्लम जिला प्रशासन इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा है कि राहत और बचाव कार्य में मदद करने में वहां का जिला प्रशासन नदारद था।


Newsinc24 is now on telegram. Click here to join our channel @newsinc24 and stay updated with the latest news from politics, entertainment and other fields.

Food & Lifestyle

Eggs are good source of protein: Eggs helps us to lose weight, optimizing bone health and lowering blood pressure due to its protein content.

Read More

Crime

Salim Dola, an alleged narcotics trafficker and associate of fugitive gangster Dawood Ibrahim, has been deported to India.

Read More

Opinion

There was a time when democracy was a noisy, unpredictable business. Candidates argued, voters disagreed, outcomes surprised.

Read More

Credibility Matters at Newsinc24.com because it is a website that gives you fast and accurate news coverage. It provides news related to politics, astrotalk, business, sports as well as crime. Also it has book promotion too. We known for our credibity. You can contact us for your querries on our email address. And, If you want to know more about us, then check the relevant pages for this purpose.