नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो चाहते हैं कि ऑड-इवन फेल हो जाए। शनिवार की सुबह ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लोगों से कह रही है कि वो ऑड-इवन को न मानें। केजरीवाल ने राज्यसभा में बीजेपी सांसद विजय गोयल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया है।
हालांकि इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि यहां के लोग बीजेपी के इस मंसूबे को फेल कर देंगे। गौरलतब है कि दिल्ली में ऑड-इवन का दूसरा चरण 16 अप्रैल से एक बार फिर लागू हो गया है जो 30 अप्रैल तक चलेगा।
शुक्रवार को ऑड-इवन पार्ट-2 के पहले दिन दिल्ली में सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही कम होने से मेट्रो में भीड़ बढ़ गई। जिससे मेट्रो में तकनीकी खराब की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। कई रूटों पर मेट्रो के देरी से चलने की भी खबरें हैं। वैसे तो रामनवमी की सरकारी छुट्टी होने की वजह से तमाम सरकारी दफ्तर बंद हैं। लेकिन फिर भी मेट्रो में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।



.jpg)
