World Health Organization Flags High Measles Outbreak Risk in Bangladesh, Ashok Kumar Lahiri appointed NITI Aayog Vice Chairperson, IMD issues heatwave advisory as temperatures rise across India, Rugby Premier League to have inaugural women's edition in June,

कांग्रेसमुक्त भारत के बाद अब सपा, बसपा से मुक्त हो यूपी : केशव मौर्य

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा आये केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और व्यक्तिवाद की शिकार है।

मोदी के नेतृत्व में भारत नम्बर वन का राष्ट्र हो रहा है। उप्र में बढते अपराध से जनमानस बेचैन है। कानून व्यवस्था ठप्प हो गयी है। अखिलेश सरकार ने 2012 में जो वायदे किये थे उसका 10 प्रतिशत भी वे पूरा नहीं कर पाये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उप्र के सांसद हैं। उनका जोरदार प्रयास है कि उप्र उत्तम प्रदेश बने लेकिन सपा-बसपा के बैरियर इसके लिये हटना जरूरी है। जब तक ये नहीं हटते प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते कहा कि वे अपन ताकत को न भूलें। उन्हीं की वजह से पार्टी आज उच्च स्थान पर है। बसपा जहां जातिवाद पार्टी है वहीं सपा परिवारवादी पार्टी है। उन्होंने जोड़ा कि सपा में यदि केशव प्रसाद मौर्य होता तो उसे यहां तक आने के लिये यादव जाति में जन्म लेना पड़ता। वहीं बहुजन समाज पार्टी में मायावती के आगे कोई नहीं आ सकता लेकिन हमारी भारतीय जनता पार्टी में सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थायें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर दिये जाते हैं। ऐसा किसी पार्टी में नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यख केशव प्रसाद मौर्य ने आव्हान करते कहा कि प्रधानंमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्र नेतृत्व ने मिलकर वर्ष 2014 में कांग्रेस मुक्त भारत देश का नारा दिया था और अब में उसमें यह जोड़ना चाहता हूँ कि सपा-बसपा से मुक्त हो उत्तर प्रदेश। कार्यकर्ताओं से बोले कि उनकी परीक्षा की घड़ी है। हम यूपी को पीछे नहीं रहने देंगे। जब प्रधानमंत्री ने दो वर्ष में देश के विकास में कसर नहीं छोड़ी तो हम भी यूपी के विकास के लिये कसर नहीं छोड़ेंगे। केशव मौर्या न कहा कि संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को सभी दलों ने वोट के रूप में इस्तेमाल किया है। चाहे कांगे्रस हो, सपा या बसपा लेकिन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। अब लंदन में हमारी सरकार ने उनका स्मारक बनवाया है। वे पूरे देश और सर्वसमाज के नेता थे।

उन्होंने मोदी की विकास नीतियों की जमकर प्रशंसा की। उनकी तमाम योजनाओं का गुणगान किया और कहा कि वे जन-जन तक पंहुच रही हैं। बार-बार उनके निशाने पर सपा और बसपा थीं। उन्होंने कार्यकर्ताआंे से आहवान किया कि वे 2017 में पूरे यूपी में कमल खिलायें। फिर बोले कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने से घबरा रही है और बार-बार कह रही हैं कि केशव मौर्य के ऊपर तमाम अपराधिक मुकदमे हंै लेकिन कार्यकर्ताओं मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि आपके सम्मान के लिये मेरेे ऊपर 10-20 तो क्या 10,000 मुकदमे भी लग जायें तो मैं उसके लिये तैयार हूँ लेकिन कार्यकर्ताओं का सिर नहीं झुकने दूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हामी भरवाई कि हमने 265 प्लस का नारा दिया था, उसका पूरा सम्मान रखना है। मथुरा में पांचों विधानसभा सीट हमें जीतनी हैं और हम जरूर जीतेंगे। उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में विश्व में सबसे शक्तिशाली नेता हैं। 


Newsinc24 is now on telegram. Click here to join our channel @newsinc24 and stay updated with the latest news from politics, entertainment and other fields.

Food & Lifestyle

Eggs are good source of protein: Eggs helps us to lose weight, optimizing bone health and lowering blood pressure due to its protein content.

Read More

Crime

Salim Dola, an alleged narcotics trafficker and associate of fugitive gangster Dawood Ibrahim, has been deported to India.

Read More

Opinion

There was a time when democracy was a noisy, unpredictable business. Candidates argued, voters disagreed, outcomes surprised.

Read More

Credibility Matters at Newsinc24.com because it is a website that gives you fast and accurate news coverage. It provides news related to politics, astrotalk, business, sports as well as crime. Also it has book promotion too. We known for our credibity. You can contact us for your querries on our email address. And, If you want to know more about us, then check the relevant pages for this purpose.