Palestinian Authority President Mahmoud Abbas announces legislative elections in late November, Govt committee backs ban on 'Satluj', cites 'sovereignty', 'security' concerns,

स्पेशल कोर्ट ने चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी है

सुप्रीम कोर्ट के बाद अब सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने भी मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 5 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट अब 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे के बाद मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए चिदम्बरम् को 5 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
5 सितंबर को चिदंबरम की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी, लेकिन उससे पहले सुप्रीम कोर्ट सुबह सुनवाई करेगा। जिसमें यह तय होगा कि चिदंबरम को जमानत मिलेगी या जेल। वहीं चिदंबरम के परिवार को अब उनसे मिलने के लिए 10 मिनट का वक्त मिलेगा।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में आईएनएक्स मीडिया मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने चिदंबरम के वकील से कहा कि वे निचली अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल न करें। जस्टिस आर भानुमति और एएस बोपन्ना की बेंच ने कहा कि वह गुरुवार को चिदंबरम की अर्जी पर सुनवाई करेगी। चिदंबरम ने गैर-जमानती वॉरंट और सीबीआई हिरासत में रहने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है।
मामले को गुरुवार तक के लिए सूचीबद्ध करते हुए कोर्ट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट को निचली अदालत के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए। सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के सोमवार को दिए आदेश को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद चिदंबरम के वकील ने निचली अदालत में चिदंबरम की जमानत अर्जी दाखिल की। मेहता के अनुसार चिदंबरम के वकील ने निचली अदालत से कहा कि सोमवार को ही अंतरिम जमानत अर्जी पर फैसला होना चाहिए और अदालत को सीबीआई को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने बेंच को बताया, निचली अदालत में अब इस मामले की सुनवाई 3.30 बजे होगी। सीबीआई को अंतरिम जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे से भी कम वक्त दिया गया, जो उनकी गिरफ्तारी के 13 दिन बाद दाखिल की गई।


Newsinc24 is now on telegram. Click here to join our channel @newsinc24 and stay updated with the latest news from politics, entertainment and other fields.

Food & Lifestyle

Preparing a bakery for AI integration does not require advanced technical knowledge. It begins with organising essential business information.

Read More

Crime

In a joint operation, CBI & DRI  busted an inter-state wildlife trafficking racket and rescued 53 protected animals and birds.

Read More

Opinion

India wants a future-ready, skills-first workforce for an economy being reshaped by technology and new sectors.

Read More

Credibility Matters at Newsinc24.com because it is a website that gives you fast and accurate news coverage. It provides news related to politics, astrotalk, business, sports as well as crime. Also it has book promotion too. We known for our credibity. You can contact us for your querries on our email address. And, If you want to know more about us, then check the relevant pages for this purpose.